मैं अल्सर के साथ क्या खा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 08:53

अल्‍सर बनने के लिए हेलीकोबेक्‍टर पाइलोरी बैक्‍टीरिया को जिम्‍मेदार माना गया है. इसके प्रभाव को कम करने में एंटी-ऑक्‍सीडेंट रिच डाइट लेने की सलाह दी जाती है. ये फूड अल्‍सर के लिए जिम्‍मेदार बैक्‍टीरिया को रोकने में भी काफी मददगार होते हैं. इनमें शामिल है-

फूल गोभी और पत्‍ता गोभी
फूल गोभी में इंडोल-3 कार्बिनोल नाम का फाइटो केमिकल होता है, जो एंटी अल्‍सर प्रॉपर्टी से भरपूर होता है. फूल गोभी में मौजूद ये केमिकल अल्‍सर की समस्‍या में लाभकारी होता है. वहीं पत्‍ता गोभी के जूस में एंटी पेप्टिक अल्‍सर गुण होते हैं, जो अल्‍सर को कम करने में मदद करते हैं.

मूली
मूली में एंटी अल्‍सर गुण होते हैं, जो शराब के अत्‍यधिक सेवन से होने वाले कैस्‍ट्राइटिस और गैस्ट्रिक अल्‍सर के उपचार में प्रभावी होते हैं. अल्‍सर में मूली का सेवन लाभकारी माना जाता है.

गाजर
गाजर में मौजूद एंटी पेप्टिक अल्‍सर गुण अल्‍सर को प्रभावी ढंग से ठीक करने में मदद करते हैं. गाजर का अर्क भी गैस्ट्रिक अल्‍सर से बचाने में मददगार होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info